50 लाख की अफीम की फसल नष्ट

नवादा न्यूज : बहुआरा जंगल में सिरदला पुलिस ने की कार्रवाई, पांच कट्ठे में लहलहा रही थी फसल

नवादा न्यूज : बहुआरा जंगल में सिरदला पुलिस ने की कार्रवाई, पांच कट्ठे में लहलहा रही थी फसल

सिरदला.

नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बहुआरा गांव से सटे जंगल में लगभग पांच कठ्ठे में अफीम की खेती का मामला सामने आया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में अफीम की खेती की जा रही है. इसके बाद पुलिस कप्तान अभिनव धिमान के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई की गयी. थानेदार संजीत राम के नेतृत्व में एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके को पहले सील किया और पुलिस बल की मदद से पूरी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि नष्ट की गयी अफीम की फसल की कीमत करीब 50 लाख रुपये है. पुलिस के अनुसार, यह अफीम की खेती अवैध थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि अफीम की फसल को नष्ट करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

मिली जानकारी के अनुसार, बहुआरा गांव से सटे दुर्गम पहाड़ों से घिरे बियाबान जंगल में अफीम की फसल लहलहा रही थी. इनमें मोटी-मोटी अफीम की गांठें भी निकल आयी थीं. मतलब कि यह जल्द ही तैयार होने वाली फसल थी. बता दें कि गांठों में चीरा लगाने के बाद इन्हीं चीरों वाली गांठों से निकलने वाले चिपचिपे पदार्थ को जमा कर अफीम को तैयार किया जाता है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष संजीत राम के अलावा पीटीसी प्रियेष कुमार विधार्थी, बीएमपी महिला सिपाही शिल्पी कुमारी सहित जिला बल के कई जवान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >