सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर

Nawada News : सिरदला प्रखंड की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सरकारी योजनाओं में अनियमितता के मुद्दे उठाए. बीडीओ ने लापरवाह कर्मियों को लगाई फटकार और सुधार के निर्देश दिए.

Nawada News : सिरदला प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रजौली विधायक विमल राजवंशी शामिल हुए. इसके अलावा कल्याण पदाधिकारी नेहा कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नितेश कुमार, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

खाद, राशन, लेबर कार्ड और शिक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

बैठक में खाद-यूरिया वितरण, जन वितरण प्रणाली (राशन), लेबर कार्ड निर्माण, शिक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के संचालन में कथित अनियमितता, लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ नहीं मिलने तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.

Also Read : 11 अगस्त को औरंगाबाद के तीन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

जनप्रतिनिधियों ने रखीं पंचायतों की समस्याएं

पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई. अकौन पंचायत के मुखिया विनय पासवान, चौबे पंचायत की मुखिया कमला देवी, खटांगी पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह तथा सिरदला पंचायत की मुखिया मुनमुन देवी ने अपने-अपने पंचायतों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. वहीं पंचायत समिति सदस्य सुमन कुमारी, कैलाश यादव, ललेश्वर राजवंशी, संतोष चौधरी, नंदेलाल प्रसाद एवं मिथलेश दास ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार, योजनाओं के पारदर्शी संचालन तथा पात्र लाभुकों को समय पर लाभ सुनिश्चित कराने की मांग की.

Also Read : ओबरा में BDO ने सड़क किनारे दुकान लगाने पर लगाई रोक, अतिक्रमण हटाने पर दिया अल्टीमेटम

पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ : विधायक

रजौली विधायक विमल राजवंशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए. वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नितेश कुमार ने जन वितरण प्रणाली को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया. शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए.

शिकायतों पर बीडीओ ने दिखाई सख्ती

बैठक के अंत में बीडीओ अमित कुमार ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई. उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो झुलसीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >