नोनी गांव में 10 दिनों से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से परेशान ग्रामीण

Nawada News : मेसकौर के नोनी गांव में दस दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, जिससे ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे हैं. अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने से लोगों में भारी आक्रोश है.

Nawada News : मेसकौर प्रखंड की मेसकौर पंचायत अंतर्गत नोनी गांव के वार्ड संख्या 10 में पिछले करीब 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है. इससे ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है. बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ मोटर और समरसेबल भी नहीं चल पा रहे हैं. इससे लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है.

विभाग को सूचना देने के बाद भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीण महावीर प्रसाद, अरविंद यादव, शोभा देवी, ओम प्रकाश यादव और डॉ. ललन यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

जेई पर फोन नहीं उठाने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित कनीय विद्युत अभियंता (जेई) को फोन करने पर वह कॉल रिसीव नहीं करते हैं. इससे ग्रामीणों को समस्या की जानकारी देने और उसके समाधान के लिए विभागीय स्तर पर संपर्क करने में परेशानी हो रही है.

नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने अथवा खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद ही गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकेगी और लोगों को राहत मिलेगी.

Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >