40 नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू

NAWADA NEWS.समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंडस्तरीय नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्रखंड स्थित बीआरसी भवन में सोमवार से शुरू हुआ. जिसका शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय जायसवाल व प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.

प्रतिनिधि, मेसकौर

समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंडस्तरीय नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्रखंड स्थित बीआरसी भवन में सोमवार से शुरू हुआ. जिसका शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय जायसवाल व प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीइओ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का लक्ष्य दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करना है. उन्होंने बताया कि इससे पहले मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि इस बार प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में 40 शिक्षक भाग ले रहे हैं. शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल की जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण का संचालन समावेशी बीआरपी रवि कुमार एवं नवलेश कुमार कर रहे है. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के महत्व को समझाने व कक्षा में इसे लागू करने के लिए सशक्त बनायेगा. इससे दिव्यांग छात्रों के लिए एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा. मौके पर अनिरुद्ध प्रसाद, राजेश कुमार, रुपेश कुमार, रूबी कुमारी, अफसाना खातून, निवास शर्मा एवं प्रेम कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >