नौवीं के विद्यार्थियों का 19 अगस्त तक होगा पंजीयन

NAWADA NEWS. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा नौ में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है. मैट्रिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी 19 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

प्रतिनिधि, अकबरपुर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा नौ में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है. मैट्रिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी 19 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन से पहले विद्यालय प्रबंधन को निर्धारित शुल्क तीन सौ पचास रुपये 16 अगस्त तक जमा करना होगा. जिन विद्यार्थियों का शुल्क जमा होगा, उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 अगस्त तक किया जायेगा. विश्वकर्मा इंटर विद्यालय हुडराई रुनीपुर के प्रधानाध्यापक कामदेव कुमार ने बताया कि किसी कारणवश शुल्क जमा करने के बावजूद किसी विद्यार्थी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यदि छूट जायेगा, तो 19 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं. प्रधानाध्यापक ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के दौरान अंकित विवरणी के अनुसार ही परीक्षा फॉर्म भरा जाना है, इसलिए फॉर्म भरने में सतर्कता बरती जाए. रजिस्ट्रेशन के कॉलम-16 में अभ्यर्थी का आधार नंबर अंकित किया जायेगा. यदि अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो इसकी घोषणा कॉलम-17 में अनिवार्य रूप से करें. रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए. इससे कम आयु के विद्यार्थी का आवेदन रद्द कर दिया जायेगा. इसलिए एक मार्च 2013 के बाद की जन्मतिथि के अभ्यर्थी वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए पंजीकृत नहीं किये जायेंगे. नियमित कोटि के विद्यार्थी के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रुपये व स्वतंत्र कोटि के लिए 480 रुपये है. ऑनलाइन डेटा इंट्री शुल्क 30 से 50 रुपये तक शिक्षण संस्थान रखेंगे. इस राशि का उपयोग शिक्षण संस्थान द्वारा विद्यार्थी के ऑनलाइन आवेदन भरने व उन्हें डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर प्राप्त कराने के मद में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >