बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 8 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Nawada News : मोतिहारी में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए.

Nawada News : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 8 और 9 अगस्त को आर्या विद्यापीठ स्कूल, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में किया गया. प्रतियोगिता में नवादा जिला ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किए. खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है. नवादा जिले की ओर से विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला ताइक्वांडो संघ सहित खेलप्रेमियों और अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी.

इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

नवादा के लिए सब जूनियर बालिका वर्ग के अंडर-20 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियल राज ने स्वर्ण पदक जीता. कैडेट बालिका वर्ग के अंडर-29 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी कुमारी ने बाजी मारी. वहीं कैडेट बालिका वर्ग के अंडर-33 किलोग्राम भार वर्ग में अनुष्का कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. जूनियर बालिका वर्ग के अंडर-44 किलोग्राम भार वर्ग में आरुषि अरिदमन ने स्वर्ण पदक जीता. सब जूनियर बालिका वर्ग के अंडर-57 किलोग्राम भार वर्ग में राखी कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया. जूनियर बालिका वर्ग के अंडर-42 किलोग्राम भार वर्ग में स्वीटी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता. जूनियर बालक वर्ग के अंडर-48 किलोग्राम भार वर्ग में बरुण कुमार और सब जूनियर बालक वर्ग के अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग में दिलकुश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया.

कोचों की भूमिका की सराहना

चैंपियनशिप में नवादा टीम के कोच रवि रंजन, कौशल कुमार और मुकुल कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया.

नवादा लौटने पर होगा खिलाड़ियों का स्वागत

महासंघ के महासचिव सोनू कुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के नवादा लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से नवादा का गौरव बढ़ाया है.

Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >