नवादा में बारिश ने बदली किसानों की तकदीर, तेज हुई धान-मक्का की बुआई, जानें अगले 7 दिनों का हाल

Nawada Rajouli Farmers Rain : नवादा के रजौली प्रखंड में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश किसानों के लिए राहत बनकर आई है. खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद धान, मक्का, रागी और अरहर की बुआई ने रफ्तार पकड़ ली है. हर-बैल और ट्रैक्टर से खेतों की जुताई शुरू होने से गांवों में खेती-किसानी का माहौल लौट आया है.

Nawada Rajouli Farmers Rain : नवादा के रजौली प्रखंड में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश किसानों के लिए राहत बनकर आई है. खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद धान, मक्का, रागी और अरहर की बुआई ने रफ्तार पकड़ ली है. हर-बैल और ट्रैक्टर से खेतों की जुताई शुरू होने से गांवों में खेती-किसानी का माहौल लौट आया है.

Nawada News : बारिश के बाद खेतों में लौट आई रौनक

लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने मौसम अनुकूल होते ही खेती शुरू कर दी है. प्रखंड के विभिन्न गांवों में सुबह से किसान खेतों में जुटे हैं. कहीं ट्रैक्टर से जुताई हो रही है तो कहीं आज भी पारंपरिक तरीके से हर-बैल के सहारे खेत तैयार किए जा रहे हैं.

रामदासी गांव में दिखी पारंपरिक खेती की तस्वीर

रजौली प्रखंड के रामदासी गांव में किसान राजेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी के साथ पारंपरिक तरीके से खेती करते नजर आए. राजेंद्र प्रसाद बैलों से हल चलाते रहे, जबकि उनकी पत्नी पीछे-पीछे खेत में बीज छिड़कती रहीं. यह दृश्य गांवों में आज भी जीवित पारंपरिक कृषि पद्धति की झलक पेश करता है.

Nawada Weather News:किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद

किसान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बारिश के बाद खेतों की मिट्टी जुताई के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है. उनका कहना है कि समय पर बुआई होने से इस बार अच्छी फसल मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि छोटे खेतों और अधिक नमी वाली जमीन में आज भी बैलों से जुताई अधिक कारगर साबित होती है.

कृषि विभाग ने किसानों को दी अहम सलाह

प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार ने किसानों से मौसम का पूरा लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसान उन्नत किस्म के बीज, संतुलित उर्वरकों का उपयोग करें और समय-समय पर फसलों की देखभाल करें, ताकि खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन मिल सके.

Also Read : नवादा में 7 वर्षीय आर्यन की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी फरार, एसपी ने खुद संभाली जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >