नवादा में मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 42 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

नवादा में मद्य निषेध अवर निरीक्षक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को 20 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. कुल 10,056 अभ्यर्थियों में से 5,809 शामिल हुए, जबकि 4,247 अनुपस्थित रहे. जिला प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताया.

नवादा में मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 42 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Police Sub-Inspector Recruitment : नवादा नगर में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध अवर निरीक्षक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए.

डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कन्हाई इंटर विद्यालय, के.एल.एस. कॉलेज तथा मध्य विद्यालय, केंदुआ समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी 20 केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

10,056 में 5,809 अभ्यर्थी हुए शामिल

जिले में परीक्षा के लिए कुल 10,056 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें 5,809 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4,247 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन में सभी अधिकारियों और कर्मियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bablu kumar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >