Nawada News: नवादा मुख्यालय से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट. शहर में आज सुबह 5 बजे से विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास और हरिश्चंद्र स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास के साथ दिन की शुरुआत होगी. इसके बाद डायट सेंटर में शिक्षकों का प्रशिक्षण और 11 बजे समाहरणालय में डीएम की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होगी. शाम को साई मंदिर में संध्या आरती का आयोजन किया जायेगा.
जाने कब और कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 5:00 बजे से : शहर के कई स्थानों पर योगाभ्यास
सुबह 6:00 बजे से : हरिश्चंद्र स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास
सुबह 8:00 बजे से : डायट सेंटर में शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे से : समाहरणालय में डीएम की विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक
शाम 6:00 बजे : साई मंदिर में संध्या आरती
