Nawada News. (नवादा). बिहार का प्रमुख शनिदेव मंदिर शहर के नारदीगंज रोड (गढ़पर) में स्थित है. शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. बताया जाता है कि यहां स्वयंभू काले पत्थर के रूप में भगवान शनिदेव विराजमान हैं. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं और आस्था के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर में मुख्य रूप से भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है. भगवान शनिदेव को न्याय का देवता तथा सूर्यपुत्र माना जाता है. मंदिर परिसर में भगवान शिव और बजरंगबली (हनुमान जी) की प्रतिमाएं भी स्थापित की गयी हैं. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान की पूजा करने से शनिदेव का प्रकोप शांत होता है. प्रतिदिन सुबह और शाम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाता है. मंगलवार और शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है. मान्यता है कि शनिवार को लगभग 3,000 से 5,000 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं. लोगों का विश्वास है कि शनिवार और अमावस्या के दिन हजारों श्रद्धालु यहां आकर भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना व अनुष्ठान करते हैं, ताकि उनके प्रकोप से मुक्ति मिले और कृपा-आशीर्वाद बना रहे.
संकट मोचन में महाआरती
शाम 6:00 बजे से संकट मोचन में महाआरती
