कचना मोड़ के पास सड़क हादसा, गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Nawada News :पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू,घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, अज्ञात वाहन की तलाश शुरू.

पकरीबरावां (नवादा) से विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कचना मोड़ के समीप रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस गश्ती दल ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

बेलखुंडा निवासी रंजीत यादव सड़क हादसे में घायल

घायल की पहचान धमौल थाना क्षेत्र के बेलखुंडा गांव निवासी साधु यादव के 32 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रंजीत यादव किसी कार्य से पकरीबरावां की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पकरीबरावां की ओर से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

वाहन चालक की पहचान में जुटी टीम

सूचना मिलते ही गश्ती वाहन मौके पर पहुंचा और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में भर्ती कराया. चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं. पुलिस ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी है. वहीं अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

Also Read : रजौली में कानून बेअसर, नाबालिगों के हाथों में सैकड़ों ट्रैक्टरों का स्टेयरिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >