नवादा मंडी में सब्जियों के भाव : टमाटर और नींबू के तेवर तल्ख, दालों के दामों में भी तेजी

Nawada News : नवादा कार्यालय . नवादा मुख्य मंडी में बुधवार को दैनिक उपभोग की वस्तुओं, सब्जियों और अनाजों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.

Nawada News : नवादा कार्यालय . नवादा मुख्य मंडी में बुधवार को दैनिक उपभोग की वस्तुओं, सब्जियों और अनाजों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मंडी समितियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहां हरी सब्जियों के दाम सामान्य हैं, वहीं नींबू, टमाटर और लहसुन की कीमतों में तेजी बनी हुई है. दूसरी ओर, अनाज मंडी में दालों के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. गुरुवार को इसमें ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं.

मंडी में सब्जियों का भाव (प्रति किलो):

  • प्याज: ₹25.
  • आलू: ₹16.
  • टमाटर: ₹60.
  • गोभी: ₹60.
  • बैंगन: ₹30.
  • भिंडी: ₹20.
  • लहसुन: ₹100.
  • अदरक: ₹100.
  • हरी मिर्च: ₹50.
  • नींबू: ₹140.
  • लौकी (कद्दू): ₹20.
  • खीरा: ₹60.

मंडी में आज अनाज का भाव (प्रति क्विंटल):

  • चावल (साधारण): ₹3000 से ₹4800.
  • गेहूं: ₹2350 से ₹2500.
  • मक्का: ₹1900 से ₹2075.
  • चना दाल: ₹7250 से ₹8450.
  • अरहर दाल: ₹11200 से ₹11300.
  • मसूर दाल: ₹6300 से ₹6750.
  • मूंग दाल: ₹7800 से ₹8450.
  • सरसों: ₹5400 से ₹5850.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >