नवादा में अपराधियों को पकड़ने का बना रिकार्ड, पुलिस ने एक दिन में 34 आरोपी दबोचे

Nawada News : नवादा में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा फरार अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर नवादा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई . पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नवादा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले भर में संचालित अभियान के दौरान विभिन्न कांडों में संलिप्त 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

Nawada News : (आशुतोष कुमार) नवादा में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा फरार अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर नवादा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई . पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नवादा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले भर में संचालित अभियान के दौरान विभिन्न कांडों में संलिप्त 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 59 वारंटों का निष्पादन कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाया गया .

हत्या, साइबर अपराध और अवैध खनन के आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में साइबर अपराध, हत्या, अवैध खनन, हत्या के प्रयास तथा मद्यनिषेध अधिनियम से जुड़े मामलों के आरोपी भी शामिल हैं . पुलिस ने हत्या के प्रयास के सात आरोपियों सहित गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों को कानून के शिकंजे में लेने में सफलता प्राप्त की है . इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न मामलों में 23 अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की गई .

150 लीटर महुआ शराब बरामद

अभियान के दौरान 150 लीटर महुआ शराब बरामद कर मद्य निषेध कानून के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई . वहीं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में 59 गिरफ्तारी वारंटों का निष्पादन तथा एक कुर्की वारंट का निष्पादन कर पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से बच निकलना अब आसान नहीं होगा .

750 वाहनों की जांच, 3.17 लाख रुपये जुर्माना

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में व्यापक वाहन जांच अभियान भी चलाया गया . इस दौरान 750 वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों से 3 लाख 17 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया . यह कार्रवाई न केवल यातायात अनुशासन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आम लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम बन रही है .

चोरी की बाइक और अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी

पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारी और वारंट निष्पादन तक ही सीमित नहीं रही . अभियान के दौरान चोरी एवं अन्य मामलों से संबंधित दो मोटरसाइकिल, दो अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी, एक आर्टिफिशियल आभूषण तथा एक-एक चेन और लॉकेट भी बरामद किए गए . इससे कई मामलों के उद्भेदन में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है .

जीरो टॉलरेंस नीति का दिखा असर

नवादा पुलिस की यह उपलब्धि जिले में अपराधियों के विरुद्ध जारी जीरो टॉलरेंस नीति और सतत निगरानी का प्रत्यक्ष प्रमाण मानी जा रही है . एक ही दिन में की गई यह व्यापक कार्रवाई दर्शाती है कि पुलिस प्रशासन अपराध एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सक्रिय है तथा आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >