पकरीबरावां और ढोंढा में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन, पुलिस ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Nawada News: नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड में दक्षिणी और ढोंढा पंचायत भवन में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया. गोष्ठी में साइबर ठगी, भूमि विवाद, महिला सुरक्षा, पेयजल संकट और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

Nawada News (विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट): नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के दक्षिणी पंचायत , नवादा . आमजन और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को पकरीबरावां प्रखंड के दक्षिणी पंचायत भवन एवं धमौल थाना क्षेत्र के ढोंढा पंचायत भवन में लोक संवाद गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

पुलिस अधिकारियों ने की निगरानी

पकरीबरावां दक्षिणी पंचायत भवन में आयोजित गोष्ठी पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी की कुशल देखरेख में संपन्न हुई. वहीं धमौल थाना क्षेत्र के ढोंढा पंचायत भवन में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार की निगरानी में किया गया. इन दोनों स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को बहुत ध्यान से सुना.

ग्रामीणों ने उठाईं कई समस्याएं

गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों ने भूमि विवाद, आपसी झगड़े, साइबर ठगी, शराबबंदी कानून, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, राशन वितरण, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को उठाया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों की इन सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

साइबर अपराध के प्रति सजगता

धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम (ATM), ओटीपी (OTP) अथवा अन्य कोई भी गोपनीय जानकारी भूलकर भी साझा न करें. सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें.

बेहतर समन्वय की है जरूरत

गोष्ठी में महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, नशामुक्ति, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी विस्तार से चर्चा की गई. वहीं पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. लोक संवाद गोष्ठी इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित की जा रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जा सके.

जनप्रतिनिधियों ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से आम लोगों को अपनी बात सीधे प्रशासन और पुलिस के समक्ष रखने का अवसर मिलता है. ढोंढा पंचायत भवन में आयोजित गोष्ठी में ढोंढा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रमा यादव, रामू यादव, विपिन कुमार, जैनुल आब्दीन सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

Nawada News: नवादा में वज्रपात से ताड़ के पेड़ में लगी आग, मूसलाधार बारिश के बीच धू-धू कर जलता रहा पेड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >