कौआकोल में सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, खेत में मूंग तोड़ने के दौरान सांप ने काटा

Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के मधुरापुर गांव में बुधवार को विषैले सांप के काटने से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है.

Nawada News (दशरथ मिस्त्री): नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के मधुरापुर गांव में बुधवार को विषैले सांप के काटने से एक किशोरी की मौत हो गई है. मृतका की पहचान मधुरापुर गांव निवासी सुरेश यादव की 17 वर्षीय पुत्री मनीता कुमारी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि मनीता कुमारी बुधवार को अपने घर के पास खेत में मूंग तोड़ने गई थी. इसी दौरान खेत में छिपे एक अत्यधिक विषैले सांप ने उसे काट लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी तड़पकर मौत हो गई है.

पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग

इस अचानक हुई घटना के बाद से मृतका के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में भी शोक का माहौल कायम हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें अविलंब उचित सरकारी सहायता और मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की है.

Also Read: कौआकोल में मनरेगा कार्यों को 1 जुलाई तक पूरा करने का निर्देश, PO ने की समीक्षा बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >