Nawada News (दशरथ मिस्त्री): नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग गांव में तीन दिवसीय नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ है. महायज्ञ के प्रथम दिन श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किये हैं. कलश यात्रा गांव भ्रमण करते हुए भोरमबाग महादेव मठ पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भराई की गई है. इसके उपरांत मंडप में कलश स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया है.
प्रमुख सुरेश प्रसाद का मार्गदर्शन
यह कार्यक्रम गायत्री परिवार से जुड़े प्रमुख सुरेश प्रसाद के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न किया जा रहा है. महायज्ञ को सफल बनाने में ग्रामीण ईश्वरी दयाल, अरविंद कुमार, रामरतन प्रसाद, रामगुलाब यादव, सुबोध कुमार सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं. महायज्ञ को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. इस पावन धार्मिक आयोजन से स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और खुशी देखी जा रहा है.
प्रतिदिन संध्या समय होगा प्रवचन
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या समय प्रवचन, गायत्री आरती एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की पूरी संभावना है. आयोजन को लेकर ग्रामीणों द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी को असुविधा न हो.
Also Read: नवादा में निकाह के बाद बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला, दुल्हन बिना लौटी बारात
