नवादा में फतेहपुर पुल के नीचे से महिला तस्कर गिरफ्तार, झोले से निकली 13 बोतल अंग्रेजी शराब

Nawada News : बिहार में शराबबंदी कानून के बीच नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है.

Nawada News : (अनिल कुमार) बिहार में शराबबंदी कानून के बीच नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गश्ती और वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फतेहपुर पुल के नीचे एक महिला शराब लेकर गुजरने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध महिला की घेराबंदी कर दी.

तलाशी में झोले से निकली 13 बोतल व्हिस्की

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में महिला के झोले से रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की 375 एमएल की कुल 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 4.875 लीटर बताई गई है. पुलिस ने जांच के लिए एक बोतल का नमूना सुरक्षित रखा और शेष शराब जब्त कर ली.

चांदनी चौक की रहने वाली है गिरफ्तार महिला

गिरफ्तार महिला की पहचान सोनु देवी (36 वर्ष), पति सुनील चौधरी, निवासी चांदनी चौक, थाना नरहट के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में महिला से शराब के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

शराबबंदी कानून के तहत दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब का परिवहन, भंडारण एवं बिक्री कानूनन अपराध है. इस मामले में अकबरपुर थाना कांड संख्या 239/26 दर्ज किया गया है.

न्यायालय भेजी गई आरोपी, जांच जारी

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी महिला को न्यायालय भेज दिया है. साथ ही शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read : खान सर की कोचिंग पर हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन को पुलिस ने उठाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >