नवादा में 13 साल के छात्र का शव बरामद, ईंट भट्ठा के पास प्लास्टिक में छिपाकर रखा मिला शव

Nawada News: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धमौल गांव में एक 13 वर्षीय छात्र का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सोमवार रात से लापता छात्र का शव गांव के समीप स्थित शिवा ईंट भट्ठा परिसर से बरामद किया गया. शव बड़े प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया था.

Nawada News : उदय कुमार भारती
नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धमौल गांव में एक 13 वर्षीय छात्र का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सोमवार रात से लापता छात्र का शव गांव के समीप स्थित शिवा ईंट भट्ठा परिसर से बरामद किया गया. शव बड़े प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है.

ईंट भट्ठा परिसर से मिला छात्र का शव

मृतक की पहचान धमौल गांव निवासी सुबोध यादव उर्फ प्रसादी यादव के 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है. बुधवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ईंट भट्ठा परिसर से शव बरामद किया. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 राहुल सिंह और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे.

सोमवार रात से लापता था सातवीं का छात्र

परिजनों के अनुसार हिमांशु कुमार सोमवार रात से घर से लापता था. वह कुतरूचक स्थित सृष्टि स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. बताया गया कि वह रविवार को ही गांव आया था. सोमवार रात घर से बाहर निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा.

प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया था शव

ग्रामीणों के मुताबिक छात्र का शव बड़े प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया था. शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. प्रारंभिक जांच में शव पर गहरे जख्म के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

मृतक के दादा कारू यादव और अन्य परिजनों ने बताया कि हिमांशु परिवार के दो बेटों में से एक था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजन लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं.

फोरेंसिक और तकनीकी टीम जुटी जांच में.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक और तकनीकी जांच टीम को बुलाया है. टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं.

गांव में पुलिस का कैंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. एहतियात के तौर पर गांव और घटनास्थल के आसपास पुलिस कैंप कर रही है. एसडीपीओ राहुल सिंह और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मासूम की मौत से गांव में पसरा मातम

हिमांशु की मौत से पूरे धमौल गांव में शोक की लहर है. ग्रामीण इस जघन्य घटना से स्तब्ध हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >