चौकीदार हत्याकांड में एक गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त अब भी फरार

Nawada News: जिले के चर्चित चौकीदार हत्याकांड मामले में पुलिस को आंशिक सफलता हाथ लगी है. मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है.

Nawada News: (आशुतोष कुमार की रिपोर्ट) जिले के पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र में चर्चित चौकीदार हत्याकांड मामले में पुलिस को आंशिक सफलता हाथ लगी है. मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तुर्कवन निवासी रामाशीष यादव उर्फ पप्पू यादव के पुत्र निरंजन कुमार के रूप में की गई है.

गिरफ्तारी के संबंध में नवादा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है. पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर कांड से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है.

मुख्य अभियुक्त अब भी फरार

इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त रामपत यादव अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर नवादा पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर सरगर्मी से छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों में भी दबिश दी जा रही है.

चौकीदार जितेंद्र पासवान पर बदमाशों ने रविवार की रात उस वक्त कातिलाना हमला किया था जब वे थाना से अपने गांव लौट रहे थे. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव लगातार बना हुआ है.

Also read:नवादा के पकरीबरावां में चौकीदार की मौत, बदमाशों ने चाकू घोंपकर की थी हत्या, शादी वाले घर में गूंजी चीखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >