नवादा के हिसुआ में गुरु पूर्णिमा पर हवन और पौध वितरण, गुरु के महत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिसुआ के गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया।

नवादा. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हिसुआ स्थित गायत्री शक्तिपीठ में विशेष हवन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मनुष्य के जीवन में गुरु के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

हवन के उपरांत गायत्री परिवार के सप्त आंदोलनों में शामिल पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया. वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार हवन वातावरण को शुद्ध करता है, उसी प्रकार पेड़-पौधे भी प्रकृति का श्रृंगार हैं. इसलिए पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.

श्रद्धालुओं के बीच किया गया पौधों का वितरण

कार्यक्रम के दौरान शमी, आंवला सहित विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण किया गया. पौध वितरण में एकलव्य बाल संस्कारशाला, नारदीगंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संस्था पिछले छह वर्षों से प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ की मुख्य ट्रस्टी चंपा दीदी, अजय कुमार, मीरा दीदी, प्रियंका दीदी, गिरिजेश, चंदन और शंकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मुख्य अतिथि के रूप में हिसुआ नगर परिषद अध्यक्ष पूजा कुमारी, विनय सर तथा आनंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु परंपरा के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >