16 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस का नवादा में धरना, आरओबी निर्माण और रोह को अनुमंडल बनाने की मांग उठी

Nawada News : नवादा में जिला कांग्रेस कमेटी ने 16 सूत्री मांगों को लेकर धरना आयोजित किया. धरने में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण में आ रही कानूनी अड़चनों को दूर करने और रोह को अनुमंडल बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई.

Nawada News : नवादा टाउन थाना के निकट परिसर में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 16 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया. धरने में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की. कार्यक्रम में नवादा में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग प्रमुखता से उठायी गयी.

आरओबी निर्माण में कानूनी अड़चन दूर करने की मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि लंबे समय से नवादा की जनता आरओबी निर्माण की समस्या से परेशान है. उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण की शुरुआत सांसद विवेक ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गयी थी. इससे पहले पूर्व सांसद गिरिराज सिंह द्वारा भी इसका उद्घाटन किया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है.

उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद कानूनी अड़चनों के कारण मामला उलझ गया है. प्रशासन को जनहित को ध्यान में रखते हुए विवाद का समाधान कर निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए.

निर्माण शुरू नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आरओबी की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लंबी लड़ाई लड़ेगी. जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी किया जायेगा.

रोह को अनुमंडल बनाने की मांग भी उठी

धरने में रोह को अनुमंडल बनाने की मांग भी प्रमुखता से उठायी गयी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रोह को रजौली अनुमंडल से जोड़ा गया है, जिसके कारण लोगों को करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है.

Also Read : राजपुर में 107.6 लीटर देशी शराब बरामद, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर

जर्जर और जाम सड़कों समेत अन्य समस्याओं पर भी आवाज

कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा विभाग में बच्चों के भोजन के लिए कार्यरत एनजीओ की निगरानी की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाये. इसके अलावा नवादा की जर्जर एवं जाम सड़कों की समस्या समेत अन्य स्थानीय मुद्दों को भी धरने के दौरान उठाया गया.

Also Read : बक्सर के 19 पंचायतों में इबी गणना का काम पूरा, अब परिसीमन से बदलेंगे पंचायतों के समीकरण

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा व्यापक

कांग्रेस ने कहा कि 16 सूत्री मांगों को लेकर सरकार का ध्यान लगातार आकृष्ट कराया जा रहा है. पार्टी नेताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी. धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >