नवादा चैलेंजर ने 72 रनों से जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

NAWADA NEWS.जिला क्रिकेट संघ नवादा की ओर से कादिरगंज हाइस्कूल के मैदान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 -26 के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को नवादा चैलेंजर क्रिकेट टीम का मुकाबला नवादा वॉरियर की टीम से हुआ.

जिला क्रिकेट संघ ने कादिरगंज हाइस्कूल के मैदान में कराया आयोजन

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

जिला क्रिकेट संघ नवादा की ओर से कादिरगंज हाइस्कूल के मैदान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 -26 के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को नवादा चैलेंजर क्रिकेट टीम का मुकाबला नवादा वॉरियर की टीम से हुआ. जिसमें चैलेंजर की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें अंकित ठाकुर ने शानदार 64, अजीत चंद्रवंशी ने 71 और धर्म कुमार ने 52 रनों का योगदान दिया.वहीं गेंदबाजी करते हुए नवादा वॉरियर की टीम के गेंदबाज योगेश पटेल को दो, अमन कुमार को दो, जबकि यीशु व ऋषभ ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा वॉरियर की पूरी टीम 27 में ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. नवादा वॉरियर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए निमिष राज ने 26 योगेश पटेल ने 31, और देवेश ने 23 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. गेंदबाजी करते हुए नवादा चैलेंजर्स की टीम के सचिन राज ने 3, रतन मेहता ने चार, जबकि हर्ष एवं गोलू ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया. इस तरह से नवादा चैलेंजर की टीम नवादा वाॅरियर की टीम को 72 में से हरा कर चैंपियन बनी. मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी अजीत चंद्रवंशी को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए हर्ष कुमार को मैन आफ द सीरीज , पृथ्वी कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सौरभ मेहता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सुभाष कुमार को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, सुधीर कुमार को बेस्ट विकेटकीपर, आशीष सिंह को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर व नवादा राइडर्स की टीम को फेयर प्ले अवार्ड दिया गया. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कादिरगंज थाना प्रभारी सरवन कुमार राम, नवादा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, सचिव राकेश कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर बीसीए के टीम मैनेजर मनीष आनंद, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष कुमार गोविंद, अंपायर अजय कुमार व पवन कुमार, सुमन, दिनेश कुमार ,पंकज केसरी, अमित वर्मा, रितेश कुमार सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >