नवादा में 10 करोड़ नशा मुक्ति भारत अभियान की शुरुआत, लोगों को किया जाएगा जागरूक

Nawada News : कार्यक्रम का उद्घाटन करते सिविल सर्जन व अन्य

Nawada News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से गुरुवार को 10 करोड़ नशा मुक्ति भारत अभियान का शुभारंभ किया गया. 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा. अभियान का उद्देश्य नशामुक्त समाज का निर्माण करना और लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का किया गया उद्घाटन

अभियान का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी, डॉ. मनोज कुमार, संजय कुमार, ब्रह्माकुमारी बबीता बहन एवं छोटी बहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.

विद्यालयों और सरकारी संस्थानों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

अभियान के दौरान जिले के विद्यालयों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके तहत जागरूकता रैली, राजयोग मेडिटेशन शिविर, संगोष्ठी और सेमिनार के माध्यम से लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी. विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

राजयोग मेडिटेशन से नशे से बचाव संभव

ब्रह्माकुमारी बबीता बहन ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन युवाओं को नशे की लत से दूर रखने का प्रभावी माध्यम है. इसके जरिए मन को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है. वहीं, सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने अभियान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया सामूहिक संकल्प

नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण और अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >