कार्याें में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : डीएम

डीएम ने आइसीडीएस की मासिक समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

नवादा कार्यालय.

बाल विकास परियोजना की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में की गयी. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने पिछले माह की बैठक संबंधित कार्यवाही के अनुपालन को लेकर समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने पोषण ट्रैकर के विभिन्न मानकों, सूचकांक में शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए निर्देश दिया. सभी सीडीपीओ को यह भी निर्देश दिया गया कि अपने संबंधित प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित बीएलटीएफ की बैठक में उपस्थित करने को कहा गया.

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम कहा कि पोषाहार का वितरण सही प्रकार करें और इससे संबंधित डेटा को तत्पर होकर पोर्टल पर अपलोड करें. यह कह देना मान्य नहीं होगा कि इंटरनेट नेटवर्क की कमी से समय से डेटा अपलोड नहीं हो पाया है. उन्होंने इसके लिए प्रखंड स्तर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठकों में उन्हें तकनीकी जानकारी के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जाने पर जोर दिया. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वयं अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और लापरवाही करने वाले पर कार्रवाई होगी. ऐसे में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का समय से खुलना सुनिश्चित करें.

बच्चों के स्वास्थ्य को करें सूचिबद्ध

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टैग किये गये बच्चों का प्रत्येक माह ऊंचाई और वजन लेकर पंजी में संधारित किया जाए. इसके लिए संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने अधीनस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से इसका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं. डीएम ने कहा कि सभी प्रखंडों में आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र बनाएं, जिस केंद्र में नल-जल योजना सुचारू रूप से चल रही है. वहां नल का कनेक्शन अचूक रूप से करवाएं. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय रहने और उसे क्रियाशील बनाये रखने के भी निर्देश दिये हैं.

डीएम ने पोषण ट्रेकर पर सभी संबंधित आंकड़ों को समय से अपलोड करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी महिला पर्यवेक्षक भ्रमणशील रह कर आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखें. उन्होंने लापरवाही बरतने पर महिला पर्यवेक्षकों के मानदेय कटौती की बात भी कही. उक्त बैठक में जिला पार्षद पुष्पा कुमारी, उप विकास आयुक्त दीपक मिश्रा, डीपीओ आईसीडीएस सहित जिले के सभी प्रखंडों की सीडीपीओ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >