देवी प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलशयात्रा

1051 महिलाओं ने लिया भाग, नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

1051 महिलाओं ने लिया भाग, नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ प्रतिनिधि, अकबरपुर. गोविंदबिगहा पंचायत के पहाड़पुर गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है. नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत कलश-स्थापना के साथ की गयी. कलशयात्रा में 1051 महिला श्रद्धालु शामिल हुईं. यात्रा पहाड़पुर देवी स्थान से प्रारंभ होकर नरहट प्रखंड की धनार्जय नदी तक गयी, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में धनार्जय नदी का पवित्र जल भरा गया. इसके उपरांत कलशयात्रा पुनः देवी मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. कलशयात्रा के दौरान भक्ति व देवी गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. नौ दिवसीय अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रताप सिंह, आदित्य सिंह, कौशल कुमार, कुंदन सिंह, राहुल सिंह, लोकेश सिंह सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि पूजा समिति की देखरेख में संपूर्ण अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को वास्तु पूजन, वेदी पूजन, अरणी मंथन, अग्नि प्राकट्य एवं अग्नि स्थापना की जायेगी. यज्ञाचार्य पंडित रंजीत शास्त्री ने जानकारी दी कि 26 फरवरी को देवी की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी. रात्रि में वृंदावन से आए कथा वाचक पूज्य गौतम जी महाराज की ओर से प्रवचन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >