नवादा: मगही के सम्मान और संरक्षण का संकल्प, मगही मगध नागरिक संघ के 18वें स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को भाषा से जोड़ने पर जोर

मगही मगध नागरिक संघ ने 18वां स्थापना दिवस रोह प्रखंड में धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा मगही बोलने और पढ़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में छात्रों को पाठ्य एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई.

Mother Tongue Preservation: मगही मगध नागरिक संघ का 18वां स्थापना दिवस रोह प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बेरमो बिगहा में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को मगही पढ़ने और बोलने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया.

मातृभाषा के प्रति जागरूक होना हमारा कर्तव्य

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कुमार सिंह ने कहा कि मातृभूमि और मातृभाषा मगही के प्रति जागरूक होना और उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. छात्रों के बीच स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य मगही के इतिहास और भाषा के बारे में प्रचार-प्रसार करना है.

उन्होंने कहा कि अपनी भाषा में कही गयी बात बहुत जल्द समझ में आती है और उसमें अपनापन महसूस होता है. आधुनिक युग में मगही बोलने में लोग संकोच करते हैं, जबकि अन्य लोग अपनी मातृभाषा को बढ़ावा दे रहे हैं.

आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मुहिम

पारस कुमार सिंह ने बताया कि मगही मगध नागरिक संघ मगही को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए मुहिम चला रहा है. नई पीढ़ी के बच्चों और युवाओं को अपनी मातृभाषा एवं संस्कृति से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मगही भाषा रोजगार की भाषा बन गयी है. बिहार सरकार की ओर से स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई मगही में कराने की घोषणा की गयी है.

मगही को कभी नहीं भूलना चाहिए

संघ के जिलाध्यक्ष सह विद्यालय के प्रधान अध्यापक गौतम कुमार सरगम ने कहा कि मातृभाषा मगही को कभी नहीं भूलना चाहिए. हिंदी हमारी देश की भाषा है और उसका भी सम्मान करना है, लेकिन मगही हमारे घर की भाषा है.

मौके पर शिक्षिका कुमारी मालती भूषण, चित्ररेखा कुमारी, शिव कुमार राजवंशी, सुरेंद्र पासवान, कुमारी विभा रंजन, दिनेश राजवंशी के साथ विद्यार्थी दिलखुश कुमारी, अंजली कुमारी, खुशी कुमारी, सानी कुमार, राजीव कुमार, बलवीर कुमार आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >