Nawada News : बुधवार को वारिसलीगंज बाजार में घर से भटककर एक बच्चा रास्ता भटक गया. बाजार में बच्चे को अकेले भटकते देख एक सज्जन ने मानवता का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित वारिसलीगंज थाना पहुंचाया और पुलिस के हवाले कर दिया.
बच्चे को सुरक्षित थाना पहुंचाया
बच्चे के थाना पहुंचने की जानकारी मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी ने तत्परता दिखायी. उन्होंने पुलिस कर्मियों को बच्चे के परिजनों की खोजबीन करने का निर्देश दिया. पुलिस ने बच्चे की पहचान कर उसके परिजनों, विशेषकर उसकी मां तक सूचना पहुंचायी.
Also Read : कुटुंबा में बढ़ रहा बटाने नदी का जलस्तर, नदी के बीच झोपड़ी में रह रहे लोगों को बाढ़ का खतरा
पुलिस ने मां को सौंपा बच्चा
परिजनों को सूचना मिलने के बाद बच्चे की मां थाना पहुंची. इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया. बच्चे को सुरक्षित पाकर मां ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता के प्रति आभार जताया.
Also Read : औरंगाबाद के सलैया स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
बच्चे को थाना पहुंचाने वाले की सराहना
बच्चे को सुरक्षित थाना पहुंचाने वाले सज्जन के मानवीय प्रयास की भी लोगों ने सराहना की. उनकी तत्परता के कारण बच्चा सुरक्षित पुलिस तक पहुंच सका और समय रहते उसके परिजनों का पता लगाया जा सका.
छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील
थानाध्यक्ष ने आमजनों से छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें और उनकी गतिविधियों पर हमेशा नजर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
Also Read : औरंगाबाद में फर्जी सिम से खुद को एमएलसी बताकर अधिकारियों को धमकाने वाला गिरफ्तार
