नवादा सब्जी मार्केट में अधिवक्ता का मोबाइल चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Nawada News : नवादा सब्जी मंडी में अधिवक्ता का मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

Nawada News : नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मार्केट में एक अधिवक्ता का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़ित अधिवक्ता अशोक कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. अधिवक्ता ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए थे. इससे पहले वह मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे और बाद में मोबाइल को अपनी शर्ट की ऊपरी जेब में रख लिया था. सब्जी लेने के लिए जैसे ही वह झुके, तभी टोपी और चेकदार शर्ट पहने एक युवक ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया.

पकड़ने के बाद भी आरोपी हुआ फरार

पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार, मोबाइल चोरी का शक होने पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया. इसी दौरान एक अन्य युवक वहां पहुंचा और खुद को पकड़े गए युवक का भाई बताते हुए बातचीत करने लगा. आरोप है कि बातचीत के दौरान धक्का-मुक्की कर उसने अपने साथी को मोबाइल लेकर भागने में मदद कर दी. इसके बाद दोनों में से एक युवक मोबाइल लेकर फरार हो गया.

डायल 112 की मदद से एक आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना अधिवक्ता ने डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सहयोग करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. शेख अरमान, पिता मो. परवेज, निवासी सकरी गली, पैठान टोली, थाना मुफस्सिल, जिला साहिबगंज, झारखंड के रूप में हुई है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. उन्होंने आशंका जताई है कि यह किसी संगठित मोबाइल चोर गिरोह का काम हो सकता है. उन्होंने पुलिस से चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी, फरार आरोपी की गिरफ्तारी और गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >