सवा साल बाद थाने पहुंची लापता युवती, बोली- प्रेमी से शादी कर अपनी मर्जी से गई थी साथ

Nawada News : रजौली में सवा साल से लापता युवती खुद थाने पहुंची. उसने बताया कि अपहरण नहीं, बल्कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी की है. कोर्ट ने उसे पति के साथ जाने दिया.

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव से सवा साल पहले लापता हुई युवती गुरुवार को खुद थाने पहुंच गई. युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपहरण का शिकार नहीं हुई थी, बल्कि गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग के कारण उसके साथ चली गई थी. अब युवती ने युवक से शादी कर ली है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है. रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि 21 मार्च 2025 को क्षेत्र की एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ रजौली बाजार आई थी. बाजार पहुंचने के बाद युवती अपनी सहेलियों से बहाना बनाकर अलग हो गई और अपने प्रेमी के साथ चली गई. देर शाम तक जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. दो दिनों तक युवती का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद परिजनों ने उसकी दोनों सहेलियों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

पुलिस जांच में सामने आया प्रेम-प्रसंग का मामला

मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवती ने गांव के ही एक युवक से शादी कर ली है और दोनों कहीं अन्य स्थान पर रह रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया. थाने लाकर पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी इच्छा से शादी की है. उसने बताया कि परिजनों के डर से वह इतने दिनों तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दे सकी.

न्यायालय में दर्ज कराया गया युवती का बयान

रजौली थाना में पदस्थापित एएसआई जयप्रकाश चौधरी ने बरामद युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराया. युवती ने कोर्ट में भी अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की. थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है. न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद युवती को उसकी इच्छा के अनुसार पति के साथ जाने दिया गया है.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >