नवादा: झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर बढ़ई विश्वकर्मा महासभा ने जताया शोक

बढ़ई विश्वकर्मा महासभा ने झारखंड के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. महासभा ने उन्हें समाज का गौरव और युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया.

Sudivy Kumar Sonu Minister Death: झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर बढ़ई विश्वकर्मा महासभा की नवादा जिला इकाई ने गहरा शोक व्यक्त किया है. महासभा के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता उपेन्द्र कुमार ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू बढ़ई (विश्वकर्मा) समाज के गौरव थे. उन्होंने संघर्ष, मेहनत और जनसेवा के बल पर साधारण परिवार से निकलकर मंत्री पद तक का सफर तय किया.

विश्वकर्मा समाज के लिए अपूरणीय क्षति

उपेन्द्र कुमार ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के साथ-साथ पूरे विश्वकर्मा समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. समाज ने एक कर्मठ, दूरदर्शी और समर्पित नेतृत्वकर्ता खो दिया है.

युवाओं के लिए थे प्रेरणास्रोत

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सोनू समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे. समाज के सम्मान, अधिकार एवं राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर महासचिव राजकुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष कारूलाल शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज मिस्त्री, भीम मिस्त्री, सुनील कुमार, आनंदी मिस्त्री, आनंद मिस्त्री, विक्की कुमार, नंदलाल मिस्त्री, रंजीत मिस्त्री और गणेश शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त किया. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. महासभा की ओर से स्वर्गीय सोनू को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया.

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सुदिव्य कुमार सोनू, 12 वर्षीय बेटे हर्ष कुमार ने दी मुखाग्नि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >