Nawada News : महावीर मार्केट स्थित जदयू जिला कार्यालय में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य शिवरानी प्रजापति और दक्षिण बिहार महिला जदयू की प्रभारी सुप्रिया रानी शामिल हुईं. बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा देवी ने की.
महिलाओं के लिए नीतीश कुमार का शासनकाल स्वर्णकाल : शिवरानी प्रजापति
बैठक को संबोधित करते हुए शिवरानी प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासनकाल बिहार की महिलाओं के लिए स्वर्णकाल रहा है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी, पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण और छात्राओं को मैट्रिक, इंटर व स्नातक उत्तीर्ण होने पर प्रोत्साहन राशि जैसी योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है.
उन्होंने बीपीएससी पीटी उत्तीर्ण छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की योजना का भी उल्लेख किया. शिवरानी प्रजापति ने महिलाओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
संगठन को मजबूत करने पर जिला अध्यक्ष ने दिया जोर
जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया.
Also Read : 16 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस का नवादा में धरना, आरओबी निर्माण और रोह को अनुमंडल बनाने की मांग उठी
500 से अधिक महिलाओं ने बैठक में लिया हिस्सा
बैठक में अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अफरोजा खातून समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. जिले के सभी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की महिला पदाधिकारियों सहित 500 से अधिक महिलाओं ने बैठक में भाग लिया.
Also Read : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2.43 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की राशि, डीबीटी से हुआ भुगतान
