46 आवेदन आये, कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन

समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन, डीएम ने सुनीं समस्याएं

समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन, डीएम ने सुनीं समस्याएं

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

जनता दरबार में आयी कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. शुक्रवार को डीएम रवि प्रकाश के निर्देश पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शंभू शरण पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन हुआ. जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आये नागरिकों ने विद्युत, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड और राजस्व संबंधित अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. जिला लोक शिकायत पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये. कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर पीड़ितों को राहत प्रदान की गयी. जनता दरबार में कुल 46 आवेदन आये.

जनता दरबार में सदर प्रखंड के राजेंद्र नगर वार्ड -16 की गिरिजा देवी ने विद्युत संबंधी, पकरीबरावां के मुन्ना लाल ने जमीन से संबंधित, पकरीबरावां के उत्तरी हनुमान नगर की चमेली देवी ने जमीन पर कब्जा करने के संबंध में, रजौली के चमोथा स्थित टोला-तुरंग बिगहा के अर्जुन चौधरी ने जमीन मामले के संबंध में, बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के मधुवनबाड़ा की पुष्पा कुमारी ने जन्म प्रमाणपत्र के संबंध में, थाली थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की चिंता देवी ने भूमि विवाद से संबंधित, हिसुआ की प्रोफेसर कॉलोनी की रेणु कुमारी ने जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में आवेदन दिया है.

समस्याओं का निबटारा करना सुनिश्चित करें

जिला लोक शिकायत पदाधिकारी ने कुछ आवेदनों का संबंधित पदाधिकारियों से बात कर ऑन स्पॉट निष्पादन किया है. साथ ही अन्य आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास निबटारे के लिए भेज दिया है. जिला लोक शिकायत पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता व तत्परता के साथ निबटारा करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम लोगों की सरकार तक सीधी पहुंच है. इसका उद्देश्य जन समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करना है. जनता दरबार में गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा डॉ. राजकुमार सिंहा के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >