बांकीपुर में जन सुराज की जीत पर पकरीबरावां में मनाया गया विजय उत्सव

Nawada News : बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज की जीत के बाद पकरीबरावां में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया. मिठाइयां बांटकर और नारेबाजी कर जीत की खुशी का इजहार किया गया.

Nawada News : बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार की जीत के बाद गुरुवार को पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित स्व. कृष्णा प्रसाद भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया. कार्यक्रम में जन सुराज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, अबीर-गुलाल लगाया और नारेबाजी कर जीत की खुशी का इजहार किया.

जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : मसीह उद्दीन

प्रदेश प्रवक्ता मसीह उद्दीन ने कहा कि बांकीपुर की जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जन सुराज ने शुरू से ही बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और बेहतर बुनियादी सुविधाओं को अपना प्रमुख एजेंडा बनाया है. इसी वजह से लोगों का भरोसा लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है.

वैकल्पिक राजनीति को मिल रहा जनसमर्थन : उमेश प्रसाद यादव

पूर्व प्रत्याशी एवं राज्य सलाहकार समिति के सदस्य उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि यह जीत केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार में वैकल्पिक राजनीति की दिशा में बढ़ते जनसमर्थन का संकेत है. उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी.

Also Read : पति को छोड़ प्रेमी संग गई, मर्डर कर सूटकेस में डाल दिया; तस्वीरों में लव स्टोरी का दर्दनाक 'द एंड'

युवाओं से संगठन विस्तार में जुटने की अपील

युवा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि युवा वर्ग बदलाव की राजनीति चाहता है और जन सुराज उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा है. वहीं प्रो. आसिफ इकबाल खां सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाने और इसके विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

विजय उत्सव में चंद्रिका यादव, रीना देवी, राजाराम चौहान, अमरजीत कुमार, हरि यादव, प्रमोद यादव, कृष्णनंदन महतो, साधु यादव सहित बड़ी संख्या में जन सुराज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >