नवादा इनर व्हील क्लब ने स्कूल में चलाया स्वच्छता और जागरूकता अभियान, पौधारोपण के साथ बांटे सेनेटरी पैड

नवादा के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में इनर व्हील क्लब ने एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान का आयोजन किया. इस अभियान के तहत पौधारोपण, स्वच्छता और सर्वाइकल कैंसर पर छात्राओं को जागरूक किया गया, साथ ही सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया.

Nawada News : राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में इनर व्हील क्लब की ओर से पौधारोपण, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए, कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया तथा विद्यालय को दो डस्टबिन भी भेंट किए गए.

छात्राओं को स्वच्छता और सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गिशू श्वेता ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने की सीख दी. उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया.

कॉपी और सेनेटरी पैड का किया गया वितरण

जागरूकता कार्यक्रम के बाद छात्राओं के बीच कॉपियों और सेनेटरी पैड का वितरण किया गया, ताकि किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके.

पौधों की देखभाल का भी दिया संदेश

इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रेखा रानी ने पौधारोपण करते हुए छात्राओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है.

कई सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्लब की सचिव पुष्पा कुमारी, उपाध्यक्ष अंजना सिन्हा, एडिटर जय लक्ष्मी सिन्हा, कशिश सिन्हा, मुस्कान कुमारी, रेणुका मगहिया, सावित्री बरनवाल, बिन्नी प्रसाद, रीता दीक्षित, आदिति गोयल, रीता चंद्रा, आशा देवी, संध्या सिंह, संध्या यशवाल, डॉ. उर्मिला भगत, डॉ. पिंकी बरनवाल, डॉ. गिशू श्वेता, उषा बरनवाल और रजनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >