पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लोगों ने निकाला कैडल मार्च

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमला में मौत के शिकार हुए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार की शाम कौआकोल जेपी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.

मारे गये पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि कौआकोल जेपी चौक से ब्लॉक गेट तक निकाला गया कैंडल मार्च फोटो – कैप्शन -तिरंगे के साथ कैंडल मार्च निकालते लोग. प्रतिनिधि, कौआकोल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमला में मौत के शिकार हुए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार की शाम कौआकोल जेपी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, इसके पूर्व कौआकोल जेपी चौक से ब्लॉक गेट तक कैंडल मार्च भी निकाला गया, विहिप,बजरंग दल,भाजपा एवं अन्य हिन्दू संगठनों के द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है, इस दौरान लोगों में पाकिस्तान एवं उसके पोषित आतंकियों के प्रति काफी गुस्सा झलक रहा था, लोगों ने आतंकियों द्वारा किये गए इस कायराना हमला की निंदा करते हुए पीएम मोदी से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, मौके पर बजरंग दल के मुकेश कुमार,अभिमन्यु सिंह,राहुल शुक्ला,बालमुकुंद सिंह, सूरज साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DASHRATH MISTRI

DASHRATH MISTRI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >