हिसुआ क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

नवादा न्यूज : ए डिवीजन लीग के दूसरे क्वार्टर फाइनल में नवादा को हराया

नवादा न्यूज : ए डिवीजन लीग के दूसरे क्वार्टर फाइनल में नवादा को हराया

नवादा कार्यालय.

जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाइस्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगलवार को हिसुआ क्रिकेट क्लब का मुकाबला नवादा क्रिकेट क्लब से हुआ. हिसुआ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले नवादा क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी का न्योता दिया. नवादा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गये. नवादा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अमन आर्य ने 44, मोहम्मद अरमान खान ने 39, अलेक्स ने 23, जबकि बकार ने 18 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. गेंदबाजी करते हुए हिसुआ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नीतीश चंडीमल ने तीन, जबकि हर्ष मान, राज पांडे व गुलशन ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया. इसके जवाब में स्कोर का पीछा करने उतरी हिसुआ क्रिकेट क्लब की टीम ने 31.1 ओवर में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाकर मैच को दो विकेट से जीत लिया. बल्लेबाजी करते हुए हिसुआ क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज नीतीश चंडीमल ने 78, राज पांडे ने 14, जबकि गुलशन ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. गेंदबाजी करते हुए नवादा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सिद्धू ने चार, जबकि साहिल ने दो खिलाड़ियों को आउट किया.

नीतीश बने मैन ऑफ द मैच

मैच में शानदार 78 रन बनाने वाले नीतीश चंडीमल को नवादा के सचिव मनीष आनंद ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी. मैच में अंपायरिंग की भूमिका में अजय कुमार व पंकज कुमार थे, जबकि सुरेश यादव ने मैच रेफरी की भूमिका निभायी है. मैच के सफल संचालन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, दिनेश कुमार, आशीष पटेल, राजेश कुमार, निशांत कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >