नवादा : हिसुआ के तिलैया पुल के पास बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चार घायल

Nawada Bike E-rickshaw Accident : नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Nawada Bike E-rickshaw Accident : नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के तिलैया पुल के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में ई-रिक्शा चालक, बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरायी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंडुई (मंझवे) निवासी मिलन चौहान, पिता पप्पू चौहान, बाइक से तेज गति में हिसुआ की ओर आ रहे थे. इसी दौरान तिलैया पुल के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चालक चिंटू कुमार स्टीयरिंग में फंस गये.

स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा चालक चिंटू कुमार को स्टीयरिंग से बाहर निकाला गया. बैजनाथपुर निवासी चिंटू कुमार, पिता किशोरी सिंह, को गंभीर चोटें आयी हैं.

बाइक चालक का पैर टूटा

दुर्घटना में बाइक चालक मिलन चौहान का एक पैर टूट गया. वहीं, ई-रिक्शा पर सवार दो अन्य यात्रियों को भी चोटें आयीं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात कराया सामान्य

घटना की सूचना मिलने के बाद हिसुआ थाना के एसआई संजीव कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ई-रिक्शा को सड़क से हटवाया. इसके बाद यातायात सामान्य कराया गया.

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह बताया जा रहा है. पुलिस घटनास्थल की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Also Read : नवादा और वारिसलीगंज में इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का होगा ठहराव, इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन, जानें टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >