नवादा: पकरीबरावां स्थित उच्च विद्यालय छात्रावास के मुद्दे पर 24 जुलाई को होगी बैठक

नवादा के पकरीबरावां में उच्च विद्यालय छात्रावास से जुड़े मुद्दों पर 24 जुलाई को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. छात्रावास की वर्तमान स्थिति, समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होगी.

Nawada News: नवादा जिले के पकरीबरावां स्थित डाकबंगला परिसर में आगामी 24 जुलाई को उच्च विद्यालय के छात्रावास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में छात्रावास की वर्तमान स्थिति, वहां व्याप्त समस्याओं और उनके स्थाई समाधान को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.

छात्रावास की भूमि और विकास पर होगी चर्चा

जन चेतना सह विकास समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मुख्य रूप से छात्रावास की भूमि की सुरक्षा एवं उससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य और जनहित से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है.

सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों से उपस्थिति की अपील

समिति के अध्यक्ष ने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों तथा आम नागरिकों से 24 जुलाई की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है. उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव दें और छात्रावास के संरक्षण एवं समग्र विकास के लिए आगे आकर सहयोग करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >