नवादा में पुराने ऋण खाताधारकों को बड़ी राहत, 30 सितंबर तक एकमुश्त समझौता योजना का लाभ; NPA खातों पर विशेष छूट

बिहार ग्रामीण बैंक सिरदला शाखा पुराने NPA खाताधारकों के लिए एक विशेष एकमुश्त समझौता योजना चला रहा है. यह सीमित अवधि की योजना 30 सितंबर तक मान्य है, जिसमें पुराने ऋणों पर भारी छूट का लाभ दिया जा रहा है.

One Time Settlement Scheme: बिहार ग्रामीण बैंक की सिरदला शाखा में पुराने ऋण खाताधारकों के लिए एकमुश्त समझौता योजना के तहत विशेष छूट दी जा रही है. बैंक की ओर से यह सुविधा सीमित अवधि के लिए उपलब्ध करायी गयी है. पात्र खाताधारक 30 सितंबर तक योजना का लाभ उठाकर अपने पुराने ऋण का समझौता कर सकते हैं.

पुराने एनपीए खातों का किया जा रहा समझौता

बैंक प्रबंधक सन्नी कुमार ने बताया कि योजना के तहत पुराने एनपीए ऋण खातों का समझौता किया जा रहा है. इसमें किसान क्रेडिट कार्ड, पुराने छोटे ऋण, पुराने समूह ऋण सहित जीविका को छोड़कर अन्य पात्र एनपीए खातों को शामिल किया गया है. पात्र खाताधारकों को बैंक के नियमानुसार बकाया राशि में भारी छूट का लाभ मिल सकता है.

लंबे समय से बकाया ऋण वालों को राहत

बैंक प्रबंधक ने बताया कि लंबे समय से बकाया ऋण वाले खाताधारकों के लिए यह योजना राहत देने वाली है. खाताधारक शाखा में पहुंचकर अपने ऋण खाते की स्थिति और समझौते के तहत मिलने वाली छूट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बैंक अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और खाते की स्थिति की जांच के बाद नियमानुसार समझौते की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. बैंक प्रबंधक ने कहा कि योजना की अवधि सीमित है और 30 सितंबर के बाद इसका लाभ उपलब्ध नहीं रहेगा. पात्र खाताधारकों से समय रहते शाखा से संपर्क कर बकाया ऋण के निपटारे की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गयी है.

व्यक्तिगत ऋण और कार लोन की सुविधा भी

बैंक की ओर से व्यक्तिगत ऋण और कार लोन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पप्पू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >