सुबह से लापता बच्चा शाम में बरामद

थाना में लाया गया मिला बच्चा

मेसकौर. प्रखंड के सीतामढ़ी थाने की पुलिस ने सोमवार को गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के समीप से एक सात वर्षीय बच्चे को विचलित अवस्था में देखा. पुलिस बच्चे से पूछताछ के उपरांत सीतामढ़ी थाना लेकर पहुंची. सात वर्षीय बच्चे ने पुलिस को बताया कि मेरा घर हिसुआ थाना क्षेत्र के डफलपुरा गांव है. वह अपने पिता का नाम सुरेश मांझी बता रहा था. सीतामढ़ी थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने डफलपुरा क्षेत्र के सरपंच को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी. सोमवार की देर शाम बच्चे के परिवार वाले सीतामढ़ी थाना आकर बच्चों को अपने साथ सकुशल ले गये. उन्होंने इस कार्य के लिए सीतामढ़ी पुलिस को धन्यवाद दिया. सीतामढ़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चा परेशान नजर आ रहा था. इसीलिए, उसको गाड़ी में बैठाकर थाना लाया गया. कुछ लोगों की उपस्थिति में उसे परिवार वालों को सही सलामत सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >