नवादा : कृष्ण की भक्ति में सराबोर होगा गोवर्धन मंदिर, कानपुर की भजन मंडली अपनी प्रस्तुति से बांधेगी समां

नवादा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम शुरू हो गई है. गोवर्धन मंदिर और इस्कॉन मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है. श्रद्धालुओं के लिए इस बार कानपुर से विशेष कलाकार पहुंच रहे हैं, जो मनमोहक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

Janmashtami Celebrations : नवादा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. गोवर्धन मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. हर वर्ष जन्माष्टमी पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

कृष्ण भगवान की पूजा करते मंदिर के पुजारी.

श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी मनमोहक झांकियां

गोवर्धन मंदिर के पुजारी विजय पांडे ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर कानपुर से कुमार गौरव भैया और कलाकारों की पूरी टीम नवादा पहुंच रही है. कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए प्रस्तुत की जायेंगी.

चार सिंतबर की शाम शुरू होगी विशेष पूजा

उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को सुबह 9 बजे से देवी-देवताओं का विशेष पूजन शुरू होगा. शाम 6 बजे भगवान की महाआरती होगी. इसके बाद भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. भक्ति गीतों और संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर कृष्णमय हो उठेगा. रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे.

नवादा का प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर, जहां जन्माष्टमी पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु.

इस्कॉन मंदिर में भी सजेगा भक्ति का दरबार

वहीं, इस्कॉन मंदिर, नवादा में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यहां 4 सितंबर को शाम 6 बजे से भजन, कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान का अभिषेक, प्रवचन और महाप्रसाद का आयोजन होगा. जन्माष्टमी की बेला में मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन और कृष्ण भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिलेगा. दोनों धार्मिक स्थलों पर होने वाले आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >