लोक संवाद कार्यक्रम में पुलिस ने ग्रामीणों से बढ़ाया संपर्क, साइबर अपराध से बचाव को किया जागरूक

Nawada News : रजौली के गोपालपुर विद्यालय में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित. पुलिस ने ग्रामीणों को कानून व्यवस्था, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया.

Nawada News : रजौली प्रखंड के चितरकोली पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर में शनिवार को पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई अजय कुमार ने की. इस दौरान एसआई सचिन कुमार और एएसआई जयप्रकाश चौधरी सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. लोक संवाद कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

कानून व्यवस्था और सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर

प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करने तथा बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेने को कहा.

साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय

एसआई सचिन कुमार ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि ओटीपी, लिंक या लॉटरी के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें. किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें. साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की.

महिला सुरक्षा और बालिकाओं की शिक्षा पर जोर

एएसआई जयप्रकाश चौधरी ने महिला सुरक्षा और बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए. विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के साथ बच्चों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया.

ग्रामीणों ने गश्त और रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की

लोक संवाद कार्यक्रम में राजकुमार यादव, परवेज अख्तर, अर्जुन प्रसाद यादव, मो. कलीम, कारू यादव, बालेश्वर यादव, राजो सिंह, महेंद्र साव, सुरेश यादव, नवलेश कुमार, भोला यादव, विकास कुमार, मुकेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, रात्रि में पेट्रोलिंग तेज करने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की. ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा.

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Also Read : पकरीबरावां में प्रधान शिक्षकों की बैठक, अपार आईडी और एफआरएस रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >