नदी में डूबने से बच्ची की मौत

मवेशी चराने के दौरान पैर फिसलने से गिरी नदी में

मवेशी चराने के दौरान पैर फिसलने से गिरी नदी में प्रतिनिधि, नारदीगंज. स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव के निकट पंचाने नदी में डूबने से एक बालिका की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सिरपतिया निवासी धुरबुज यादव की 12 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई. इस घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार के साथ शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है. ग्रामीण सह समाजसेवी रामवरण यादव ने बताया मंगलवार की शाम में पूनम कुमारी गांव से कुछ दूरी पर नदी के किनारे अपना मवेशी को चरा रही थी. उसके साथ कुछ बच्चे भी मवेशियों को खेत में चरा रहे थे. वह नदी के किनारे में थी, तभी उसका अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में गिर पड़ी. उक्त स्थल पर काफी गहरी खायी थी. घटना होते देख बच्चों ने शोर मचाया, तो बच्ची के परिवार के अलावा दयानंद यादव, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और नदी में अथक परिश्रम के बाद बच्ची को निकला गया. लेकिन, तब तक पूनम की मौत हो चुकी थी. मृतका पांच बहनों में मंझली थी. दो भाई भी है. सभी अविवाहित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >