नवादा: गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण, 21 सितंबर को निकलेगी कलश यात्रा

गायत्री परिवार गोविंदपुर में आगामी 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ. 21 सितंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी.

आगामी 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर मंगलवार को गायत्री परिवार गोविंदपुर के तत्वावधान में भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

कार्यक्रम में गोविंदपुर की अंचल अधिकारी पुष्पांजलि कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र, 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की अध्यक्ष शोभा कुमारी एवं उपाध्यक्ष राजेश कुमार तथा गोविंदपुर थाना के एएसआई उमेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. इसके अलावा गोविंदपुर बाजार के गायत्री परिवार से जुड़े सदस्य, सक्रिय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

भूमि पूजन के बाद विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया. गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण कायम करने के साथ लोगों को सद्भाव, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जाएगा.

21 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 21 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इसके बाद 21 से 25 सितंबर तक पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा.

यज्ञ स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण के अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने महायज्ञ को सफल बनाने के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >