15 अगस्त तक एलपीजी गैस कनेक्शन का e-KYC कराना अनिवार्य, वरना बंद हो जाएगी आपूर्ति

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: 15 अगस्त 2026 तक ईकेवाईसी नहीं कराने पर गैस आपूर्ति बंद हो सकती है. तुरंत अपनी गैस एजेंसी जाकर ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी करें.

Nawada News: घरेलू एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. उपभोक्ताओं को 15 अगस्त 2026 तक हर हाल में अपने गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है. समय पर ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग और डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी.

16 अगस्त के बाद बिना e-KYC वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सिलेंडर

हिसुआ स्थित कुसुम एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर राजीव कुमार ने बताया कि सरकार एवं तेल कंपनियों के सख्त निर्देशानुसार 16 अगस्त से केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति होगी जिनका ई-केवाईसी पूरा हो चुका होगा.

उन्होंने बताया कि बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा और वे गैस बुकिंग नहीं करा सकेंगे.

e-KYC कराने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बायोमेट्रिक सत्यापन कराने की अपील की जा रही है. ई-केवाईसी कराने के मुख्य माध्यम:

  • गैस एजेंसी जाकर: उपभोक्ता अपना आधार कार्ड, गैस पासबुक और मोबाइल नंबर लेकर अपनी संबंधित गैस एजेंसी जा सकते हैं.
  • डिलीवरी मैन के जरिए: गैस सिलेंडर डिलीवरी के समय आने वाले डिलीवरी कर्मी के पास मौजूद ऐप से भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है.
  • मोबाइल ऐप से: एचपी गैस उपभोक्ता 'HP Pay' मोबाइल ऐप के माध्यम से खुद भी घर बैठे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

गैस कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को लगातार एसएमएस और समाचार पत्रों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. 15 अगस्त के बाद ई-केवाईसी न होने पर गैस आपूर्ति ठप होने की पूरी जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ता की होगी.

Also Read: नवादा के प्रवीण कुमार का मगध विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन, गांव और परिवार में खुशी की लहर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kr bharti

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >