नवादा: 30 दिवसीय पोषण अभियान में आंगनवाड़ी केंद्रों पर होंगे पोषण मेला और रेसिपी प्रदर्शनी

नवादा में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगा. इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण मेले, रेसिपी प्रदर्शनियाँ, गोदभराई और अन्नप्राशन दिवस जैसे कार्यक्रम होंगे. इसका मुख्य उद्देश्य शुरुआती 1000 दिनों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर जोर देना है.

Nawada News : नवादा समाहरणालय सभागार में शनिवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह, 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई. जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का उद्घाटन डीएम समेत उपस्थित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. बैठक में पीपीटी के माध्यम से पोषण माह की कार्ययोजना की जानकारी दी गयी.

9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले 30 दिवसीय अभियान की थीम "हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी" रखी गयी है. अभियान के दौरान शुरुआती 1000 दिनों में उचित पोषण और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

शुरुआती 1000 दिनों में पोषण पर रहेगा विशेष जोर

अभियान के तहत गर्भधारण से लेकर बच्चे के दो वर्ष की आयु तक के शुरुआती 1000 दिनों में उचित पोषण और देखभाल को लेकर लोगों को जागरूक किया जायेगा. आहार में विविधता, प्रोटीनयुक्त भोजन, एनीमिया की रोकथाम, स्तनपान और पूरक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर रहेगा.

आंगनवाड़ी केंद्रों पर होंगे पोषण मेला और रेसिपी प्रदर्शनी

पोषण माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण मेला, रेसिपी प्रदर्शनी, गोदभराई और अन्नप्राशन दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. स्थानीय खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के साथ हरी सब्जियों, दाल, मखाना और श्रीअन्न को भोजन में शामिल करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जायेगा.

इसके साथ ही पोषण वाटिका को भी बढ़ावा दिया जायेगा, ताकि स्थानीय स्तर पर पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता बढ़ायी जा सके.

गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान

डीएम ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि "गर्भवती महिला घर में सबसे पहले भोजन करें" का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाये.

आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में शामिल गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक अल्पाहार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.

परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर भी हुई चर्चा

बैठक में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई. पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि नवीन कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी.

बताया गया कि जिले में 7 से 13 सितंबर तक दंपति संपर्क पखवाड़ा और 14 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा चल रहा है.

महिला बंध्याकरण के लिए 1120 का लक्ष्य

परिवार नियोजन अभियान के तहत जिले को महिला बंध्याकरण के लिए 1120 का लक्ष्य दिया गया है. प्रत्येक प्रखंड से कम से कम दो पुरुष नसबंदी कराने पर भी जोर दिया गया.

डीएम ने संबंधित विभागों को अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया.

स्वास्थ्य और अन्य विभागों के बीच समन्वय का निर्देश

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा विभाग और पंचायती राज संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा. उन्होंने पात्र दंपतियों तक परिवार नियोजन संबंधी काउंसलिंग और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने का निर्देश दिया.

15 सितंबर को रैली और हेल्थ मेला आयोजित होगा

बैठक में 15 सितंबर को रैली, मीडिया ब्रीफिंग और हेल्थ मेला आयोजित करने की कार्ययोजना भी साझा की गयी. बैठक में डीडीसी, सिविल सर्जन समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >