Fire Accident: देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक! चलती गाड़ी से कूद कर युवक ने बचाई जान

Fire Accident: बिहार के नवादा में चलती बाइक में अचानक आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई. युवक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई. पढ़ें पूरी खबर…

Fire Accident: बिहार के नवादा में आज यानी सोमवार को चलती बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक आग का गोला बन गई. इसके बाद बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. पूरी घटना नवादा स्थित म्यूजियम के पास की बताई जा रही है. वहीं घटना में पीड़ित युवक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है. पीड़ित ने बताया कि वह अपने बाइक से नवीन नगर से पचगांवा की तरफ जा रहा था, इसी दौरान उसके बाइक में अचानक आग लग गई.

देर से पहुंची दमकल की गाड़ी

पीड़ित ने बताया कि पचगांवा जाने के दौरान नवादा के म्यूजियम के पास अचानक उसकी बाइक में आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई. उन्होंने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई. घटनास्थल के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी. हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जल चुकी थी. 

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक से पूछताछ की. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बाइक में कुछ तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है. घटना के दौरान सड़क पर भीड़ नहीं थी इस वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद युवक काफी परेशान था और रो रहा था. लोगों ने उसे हिम्मत दी. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक नए मॉडल की अपाचे बाइक थी.

ALSO READ: Bihar Crime: एडिशनल SHO ने नाबालिग युवक से बनाया अप्राकृतिक संबंध! केस में मदद के नाम पर घर था बुलाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >