पारिवारिक विवाद ने ली मासूम की जान, पिता पर छह वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या करने का आरोप

नवादा के कादिरगंज में पारिवारिक विवाद में बच्चे की गयी जान, पत्नी ने पति पर लगाया हत्या करने का आरोप

नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के अंदर बाजार में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. पारिवारिक विवाद में पिता पर छह वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान अंदर बाजार निवासी आजाद कुमार (छह वर्ष) के रूप में हुई है. वह सुधीर गोस्वामी का पुत्र था. मां ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. इसी कारण वह अपने बच्चों के साथ अलग रहकर उनका पालन-पोषण कर रही थी.

दो दिन पहले ही पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

परिजनों के अनुसार, दो-तीन दिन पहले डायल 112 पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था. इसके बाद आरोपी पिता अपने बेटे आजाद को अपने साथ ले गया था. महिला का आरोप है कि सोमवार को शराब के नशे में आरोपी ने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया.

आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस कर रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >