करमाटांड़ गांव में किसान मेला सह प्रदर्शनी

NAWADA NEWS.प्रखंड की महुडर पंचायत के करमाटांड़ गांव में शनिवार को ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के बैनर तले किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

कौआकोल.

प्रखंड की महुडर पंचायत के करमाटांड़ गांव में शनिवार को ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के बैनर तले किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि किसान मेला सह प्रदर्शनी में कृषकों को जैविक पद्धति से किये जाने वाले सब्जी की खेती से संबंधित उत्पादों की जानकारी दी गयी. वहीं किसानों ने अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी. इस दौरान किसानों को विभिन्न कृषि औजारों से पुरस्कृत भी किया गया. परियोजना समन्वयक धीरेंद्र कुमार, कृषि वैज्ञानिक अंगद कुमार व ग्राम निर्माण मंडल के डॉ भारत भूषण शर्मा ने जैविक पद्धति से सब्जी खेती करने के बारे में जानकारी दी. साथ ही लोगों से जैविक पद्धति से ही सब्जी खेती को अपनाने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >