धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान

बारिश होने के बाद खेतों में धान का बिचड़ा डाल रहे किसान, मक्के की हो रही बुआई

बारिश होने के बाद खेतों में धान का बिचड़ा डाल रहे किसान, मक्के की हो रही बुआई

प्रतिनिधि, अकबरपुर.

माॅनसून की पहली मूसलाधार वर्षा होने से किसानों में काफी खुशी है. बुधवार को अच्छी वर्षा से खेतों में पानी भर गया है. किसान कृषि कार्य में जुटे गये हैं. किसान दशरथ यादव, गणेश सिंह ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालने वाले किसान धान की रोपने की भी तैयारी में जुट गये हैं. कुछ किसान वर्षा के बाद धान का बिचड़ा डालने के लिए खेतों को तैयार करने लगे हैं. कृषि सलाहकार बिनोद कुमार ने बताया कि अभी तक अकबरपुर प्रखंड में धान आच्छादन का लक्ष्य 9172 हेक्टेयर है, जिसका 10 प्रतिशत धान बिचड़ा का लक्ष्य 917 हेक्टेयर है. इसमें 57 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध बिचड़ा आच्छादन हो गया है. बुधवार की तरह वर्षा होते रहने से धान का बिचड़ा लगाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा हो जायेगा. आद्रा नक्षत्र के प्रारंभिक होने के दो दिन पहले वर्षा शुरू हो गयी. आर्द्रा नक्षत्र 22 जून से शुरू हुआ है और छह जुलाई तक रहेगा. आद्रा नक्षत्र में वर्षा से खेती कार्य को काफी लाभ होगा. जिन किसानों के बिछड़े रोहिणी नक्षत्र में डाले गये थे, वे लोग धान की रोपने की तैयारी में लग गये हैं.

खेत में नमी आने से सिंचाई में होगी सुविधा

किसानों का कहना है कि खेत में वर्षा के पानी से नमी आने से सिंचाई में भी सुविधा होगी. इस वर्षा से भदई फसल को भी लाभ होगा. आमतौर पर आद्रा नक्षत्र की वर्षा से मक्के के साथ कई तरह की सब्जियों, उड़द, अरहर आदि की बुआई की जाती है. किसान मनोज सिंह ने बताया कि आद्रा नक्षत्र के प्रवेश होने के दो दिन पहले से बरसात हुई है. लेकिन, पर्याप्त वर्षा होने से भदई फसल लगाने में सुविधा होगी. अकबरपुर प्रखंड में धान और भदई फसल दोनों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. किसानों का कहना है कि मक्के आदि की बुआई के लिए अच्छी वर्षा हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >